Logo de l’Université de MontréalLogo du Gouvernement du Québec

फ़्रेंच स्व-मूल्यांकन में आपका स्वागत है।

यह ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन उपकरण उन वयस्कों के लिए है जिनकी पहली भाषा फ़्रेंच नहीं है। यह आपको फ़्रेंच कक्षा में स्थान दिलाने में मदद करेगा और सीखने की सेवा चुनने में आपका मार्गदर्शन कर सकता है। यह यहाँ Francisation Québec द्वारा प्रायोगिक आधार पर और नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। परिणाम Échelle québécoise des niveaux de compétence en français (क्यूबेक स्केल ऑफ़ फ़्रेंच प्रोफिशिएंसी लेवल्स - केवल फ़्रेंच में) पर आधारित हैं। ये आधिकारिक परिणाम नहीं हैं जिन्हें आप आप्रवासन आवेदन या किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश आवेदन के साथ जोड़ सकें।

स्व-मूल्यांकन पर जाएँ

स्व -मूल्यांकन के बारे में कुछ जानकारी

  • पंजीकरण करते समय, आपसे व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसे अन्य व्यक्तियों के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
  • प्रत्येक स्व-मूल्यांकन की अवधि फ़्रेंच में आपकी दक्षता के स्तर के आधार पर अलग-अलग होती है। प्रत्येक स्व-मूल्यांकन में 18 से 22 प्रश्न होते हैं और इसे पूरा करने में 30 से 55 मिनट का समय लगता है।
  • अंत में, स्व-मूल्यांकन उपकरण स्वचालित रूप से एक स्तर तैयार करेगा, जो आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपने परिणाम सुरक्षित रखने के लिए इस पेज को डाउनलोड करें या इसका प्रिंट लें। ये परिणाम अन्य व्यक्तियों के साथ साझा नहीं किए जाएँगे।
  • साइट छोड़ने से पहले, कृपया फ़ीडबैक सर्वे पूरा करें।
  • दूसरा स्व-मूल्यांकन पूरा करने के लिए, इस पेज पर वापस लौटें।